मोकामा हत्याकांड मामला : दुलार चंद यादव के शव के पोस्टमार्टम की निगरानी के लिए मेडिकल बोर्ड गठित

feature-top

बिहार के पटना जिले के मोकामा इलाके में जन सुराज पार्टी के नेता दुलार चंद यादव की हत्या के एक दिन बाद अधिकारियों ने उनके शव के पोस्टमार्टम की निगरानी के लिए एक मेडिकल बोर्ड गठित किया।

पटना (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने कहा, ‘एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है, जो मोकामा स्थित सरकारी अस्पताल में दुलार चंद यादव के शव के पोस्टमार्टम की निगरानी करेगा। शव को अस्पताल ले जाया जा रहा है।’


feature-top