शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर पत्रकार पर भड़के सिद्धारमैया

feature-top

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक पत्रकार द्वारा संभावित नेतृत्व परिवर्तन के बारे में पूछे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। सीएम सिद्धारमैया ने इन अटकलों को खारिज किया कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार नवंबर में मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल सकते हैं।

पत्रकार ने मुख्यमंत्री से उन खबरों पर प्रतिक्रिया मांगी थी, जिनमें दावा किया गया है कि शिवकुमार ने अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए 21 नवंबर की तारीख तय की है।

सिद्धरमैया ने पूछा, ‘क्या उन्होंने (शिवकुमार ने) आपको बताया है? आपको कैसे पता चला?’


feature-top