- Home
- टॉप न्यूज़
- राज्य के दर्जे पर उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आमने-सामने
राज्य के दर्जे पर उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आमने-सामने
जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल करने को लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के बीच तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उमर अब्दुल्ला पर हमला बोलते हुए कहा कि वह राज्य के दर्जे को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “राज्य का दर्जा (स्टेटहुड) बहाल न होने को काम न करने का बहाना नहीं बनाया जा सकता। एक निर्वाचित सरकार के पास जनता के कल्याण के लिए सभी अधिकार होते हैं।
इसलिए इस बहाने से जनता को भ्रमित नहीं किया जाना चाहिए। अपने अधिकारों का उपयोग जनता के हित में करें।” मनोज सिन्हा के बयान पर उमर अब्दुल्ला ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने उपराज्यपाल को अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की नसीहत दी और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर उन पर निशाना साधा।
उमर अब्दुल्ला ने कहा, “26 लोगों की मौत वाले पहलगाम आतंकी हमले के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी उपराज्यपाल के अधीन थी। उन्हें पहले अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देना चाहिए।”
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
