- Home
- टॉप न्यूज़
- भारतीय मूल के कारोबारी पर अमेरिका में 500 मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप
भारतीय मूल के कारोबारी पर अमेरिका में 500 मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप
अमेरिका की बहुराष्ट्रीय निवेश कंपनी ब्लैकरॉक की निजी-ऋण शाखा और अन्य ऋणदाताओं को कथित रूप से 500 मिलियन डॉलर (लगभग 4,000 करोड़ रुपये) के नुकसान का सामना करना पड़ा है।
इस मामले में भारतीय मूल के बिजनेसमैन बैंकिम ब्रह्मभट्ट पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बैंकिम ब्रह्मभट्ट पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कंपनियों के लिए ऋण हासिल करने के दौरान फर्जी खातों और रसीदों को गिरवी के तौर पर दिखाया।
इन कंपनियों के नाम ब्रॉडबैंड टेलीकॉम और ब्रिजवॉइस बताए जा रहे हैं, जो वैश्विक दूरसंचार सेवाओं के क्षेत्र में काम करती हैं। हालांकि, बैंकिम ब्रह्मभट्ट ने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वह किसी भी धोखाधड़ी में शामिल नहीं हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
