जम्मू कश्मीर को छोड़ 2013 के बाद देश में नहीं हुआ कोई आतंकी हमला : NSA अजीत डोभाल

feature-top

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा है कि 2013 के बाद से जम्मू-कश्मीर को छोड़कर भारत में कोई आतंकी हमला नहीं हुआ है।

सरदार पटेल मेमोरियल लेक्चर में उन्होंने कहा कि देश ने आतंकवाद का प्रभावी रूप से मुकाबला किया है। डोभाल ने बताया कि आखिरी बड़ी आतंकी घटना 2013 में हुई थी, उसके बाद देश के अंदरूनी इलाकों में शांति रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के बाद वामपंथी उग्रवाद में उल्लेखनीय कमी आई है और भारत अब राष्ट्रीय सुरक्षा खतरों का मजबूती से सामना कर रहा है।


feature-top