महाराष्ट्र में मतदाता सूची पर घमासान, महाविकास अघाड़ी के रैली को मंजूरी नहीं

feature-top

मुंबई में मतदाता सूची में गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर महाविकास अघाड़ी की प्रस्तावित रैली पर विवाद बढ़ गया है। मुंबई पुलिस ने सुरक्षा और यातायात कारणों का हवाला देते हुए रैली की अनुमति देने से इंकार कर दिया है।

यह रैली आज होनी थी, जिसमें उद्धव ठाकरे, शरद पवार और राज ठाकरे शामिल होने वाले थे। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि बिना अनुमति के मार्च निकाला गया, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, बीजेपी ने भी इस मुद्दे पर हमला बोलते हुए विपक्ष पर चुनावी माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है।


feature-top