आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़

feature-top

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम  जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में देवोत्थानी एकादशी के अवसर पर भगदड़ मच गई।

मंदिर परिसर में अचानक से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं मंदिर में भगदड़ मचने से कम से कम पांच श्रद्धालुओं की मौत होने की जानकारी मिल रही है। इसके अलावा अभी कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आ रही है।


feature-top