- Home
- टॉप न्यूज़
- राहुल गांधी का बुनियादी संस्कार ही गलत है- आचार्य प्रमोद कृष्णम
राहुल गांधी का बुनियादी संस्कार ही गलत है- आचार्य प्रमोद कृष्णम
कांग्रेस से पूर्व नेता और आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विवादित बयान देते हुए उन्हें 'बदतमीजों का बादशाह'बताया है।
इसके अलावा आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और हिंदू धर्म पर दिए अपने बयानों से भी नई बहस छेड़ दी है। असम विधानसभा उपाध्यक्ष नुमल मोमिन के बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी किसी का सम्मान नहीं करते न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का, न आरएसएस का और न ही संविधान का।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बुनियादी संस्कार ही गलत है. उनकी भाषा, बोलचाल और आचरण सबमें बदतमीजी झलकती है. वह हमेशा बेहूदा बातें करते हैं और किसी का आदर नहीं करते है. उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी के संस्कारों में समस्या है, इसलिए वो दूसरों का सम्मान नहीं करना जानते। वह तो बदतमीजों के बादशाह हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
