दिल्ली का नाम बदलकर किया जाये इंद्रप्रस्थ : भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल

feature-top

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ करने का आग्रह किया है। उन्होंने दिल्ली की प्राचीन पहचान और सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने की बात कही है।

खंडेलवाल ने दिल्ली हवाई अड्डे और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का भी सुझाव दिया है।

उन्होंने कहा कि इंद्रप्रस्थ नाम अपनाने से दिल्ली भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में उभरेगी।


feature-top