अंग्रेजी-हिंदी खत्म कर रहे बच्चों का नेचुरल टैलेंट : CM सिद्धारमैया

feature-top

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्र पर तीखा हमला बोलते हुए उस पर कन्नड़ की उपेक्षा करने और हिंदी थोपने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि अंग्रेजी और हिंदी पर अत्यधिक निर्भरता के कारण राज्य के बच्चों के नेचुरल टैलेंट को नुकसान पहुंच रहा है।

उनकी यह टिप्पणी केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति में 'थ्री लैंग्वेज पॉलिसी' को लेकर चल रहे विवाद के बीच आई है। बेंगलुरु में राज्योत्सव दिवस समारोह में बोलते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर संघीय ढांचे को कमजोर करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक राष्ट्रीय खजाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है, बावजूद इसके देश के संसाधनों में उसे उचित हिस्सा नहीं दिया जा रहा है।


feature-top