केंद्र सरकार जबरन हम पर हिंदी थोप रहे : मुख्यमंत्री सिद्दारमैया

feature-top

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने केंद्र सरकार पर कर्नाटक के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य हर साल 4.5 लाख करोड़ का राजस्व देता है, लेकिन उसे बहुत कम हिस्सा वापस मिलता है।

सिद्दारमैया ने कन्नड़ भाषा की अनदेखी और हिंदी को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया और मातृभाषा में शिक्षा के लिए कानून बनाने का सुझाव दिया।


feature-top