- Home
- टॉप न्यूज़
- तेज प्रताप यादव ने बताया जान को खतरा, केंद्र सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग
तेज प्रताप यादव ने बताया जान को खतरा, केंद्र सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग
जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और राजनीतिक तनाव के बीच अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है।
तेज प्रताप अपनी पार्टी के एक प्रत्याशी की शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। तेज प्रताप ने कहा, “आप देख ही रहे हैं कि बिहार की स्थिति क्या बनी हुई है। हत्या पर हत्या हो रही है।
कब कहां से कौन दुश्मन निकल जाए, कोई नहीं जानता।” उन्होंने कहा कि उन्हें मिल रही सुरक्षा अपर्याप्त है, इसलिए उन्होंने केंद्र सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
तेज प्रताप ने यह भी कहा कि बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जिससे जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
