लालू यादव पर बीजेपी का हमला

feature-top

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने हैलोवीन उत्सव मनाने को लेकर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर लालू यादव का पोते-पोतियों के साथ हैलोवीन मनाते हुए वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद बीजेपी ने उन पर तीखा प्रहार किया।

बीजेपी नेताओं ने लालू यादव के उस पुराने बयान की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने महाकुंभ को “बेकार” या “बेमतलब” बताया था। पार्टी ने सवाल उठाया कि “जो व्यक्ति अपने देश के आध्यात्मिक उत्सव को अर्थहीन कहता है, वह विदेशी त्योहार कैसे मना सकता है?

लालू यादव की बेटी और आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “हैप्पी हैलोवीन टू एवरीवन।” तस्वीरों में लालू यादव अपने पोते-पोतियों के साथ हंसते हुए पोज देते दिखाई दे रहे हैं।


feature-top