बिहार विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

feature-top

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची में कन्हैया कुमार और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को भी स्थान दिया गया है।

इसके अलावा बिहार के एआईसीसी प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, महासचिव केसी वेणुगोपाल, भूपेश बघेल, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला और सैयद नसीर हुसैन भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।


feature-top