हिंसा बर्दाश्त नहीं, आयोग के लिए सभी दल समान : CEC ज्ञानेश कुमार

feature-top

कानपुर में माथुर वैश्य समाज की ओर से आर्य नगर स्थित स्पोर्ट्स हब में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भी पहुंचे, जिन्होंने बिहार चुनाव पर बात की।

उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में, हर राजनीतिक दल अपने-अपने तरीके से चुनाव लड़ रहा है और मतदाताओं से अपील कर रहा है। मैं एक बार फिर स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि चुनाव आयोग के लिए कोई सत्ता पक्ष या विपक्ष नहीं है।

सभी समान हैं…मैं बिहार के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं। आइए, चुनाव के इस उत्सव को हम सब मिलकर मनाएं और वोट डालने जरूर आएं।


feature-top