प्रधानमंत्री मोदी ईश्वर के समान: कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

feature-top

छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

सिलफिली NH-43 स्थित बनारस रोड पर आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईश्वर के रूप में देखते हैं।

उनका यह बयान सामने आने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


feature-top