भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट

feature-top

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार यानी फॉरेक्स रिजर्व में 6.925 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक की ताजा ‘वीकली स्टैटिस्टिकल सप्लीमेंट’ रिपोर्ट के अनुसार, समाप्त हुए सप्ताह में देश का कुल भंडार घटकर 695.355 अरब डॉलर पर आ गया।

हालांकि, यह आंकड़ा अब भी सितंबर 2024 के सर्वाधिक रिकॉर्ड स्तर 704.89 अरब डॉलर के करीब बना हुआ है। आरबीआई के अनुसार, वो विदेशी मुद्रा संपत्तियां, जो भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा हैं, घटकर 566.548 अरब डॉलर रह गईं।

 इसमें 3.862 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, सोने के भंडार में भी 3.010 अरब डॉलर की कमी आई और यह 105.536 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह गिरावट वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और निवेशकों द्वारा सोने की मांग में बढ़ोतरी के चलते आई है।


feature-top