निकाय चुनाव में विकास के बल पर जीतेगा महायुति गठबंधन : उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

feature-top

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य की जनता आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन को उसके कार्यों और विकास के एजेंडे के आधार पर समर्थन देगी।

उन्होंने यह बयान उस समय दिया जब विपक्ष ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

शिंदे ने कहा कि महायुति सरकार ने राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं लागू की हैं, और जनता उसके सकारात्मक कार्यों को देख रही है।


feature-top