गरियाबंद : नक्सलवाद पर पुलिस का प्रहार, जंगलों से मिला विस्फोटकों का बड़ा जखीरा

feature-top

नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, शोभा और जुगाड़ थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षा बलों की टीम ने लगातार सर्च अभियान चलाया।

इस दौरान सायबिनकछार, कोदोमाली और भूतबेड़ा के घने जंगलों से नक्सलियों द्वारा छिपाई गई सामग्री बरामद हुई। बरामद सामान में चार नग कुकर बम, इलेक्ट्रिक वायर, फटाका और राशन सामग्री शामिल है।

पुलिस का मानना है कि नक्सली इन सामग्रियों का इस्तेमाल सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की योजना में कर सकते थे। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है, ताकि इलाके में छिपे नक्सलियों के ठिकानों का भी पता लगाया जा सके।


feature-top