- Home
- टॉप न्यूज़
- मुझे दबाने के लिए परिवार पर मुकदमे दर्ज किए गए : पूर्व सीजेआई एनवी रमणा
मुझे दबाने के लिए परिवार पर मुकदमे दर्ज किए गए : पूर्व सीजेआई एनवी रमणा
अमरावती में वीआईटी-एपी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने वाले न्यायिक अधिकारियों को भी दबाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा।
रमणा ने बताया कि उनके परिवार को राजनीतिक संगठनों ने निशाना बनाया और उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए सिर्फ उन्हें दबाने के लिए। उन्होंने कहा कि उस समय जो लोग किसानों के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ खड़े हुए, उन्हें भी धमकाया गया।
उन्होंने अमरावती को राजधानी से हटाने के खिलाफ हुए किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि जब कई राजनेता चुप थे, तब न्यायपालिका और वकील संवैधानिक सिद्धांतों की रक्षा के लिए डटे रहे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
