ईरान ने परमाणु स्थलों का 'अधिक मजबूती से' पुनर्निर्माण करने का संकल्प लिया

feature-top

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि तेहरान अपने परमाणु प्रतिष्ठानों का "और अधिक मज़बूती से" पुनर्निर्माण करेगा। उन्होंने दोहराया कि उनका देश परमाणु हथियार बनाने की कोशिश नहीं कर रहा है।

पेजेशकियन ने यह टिप्पणी देश के परमाणु ऊर्जा संगठन के दौरे के दौरान की, जहाँ उन्होंने ईरान के परमाणु उद्योग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

ईरानी राष्ट्रपति ने सरकारी मीडिया से कहा, "इमारतों और कारखानों को नष्ट करना हमारे लिए कोई समस्या नहीं होगी; हम पुनर्निर्माण करेंगे और वह भी और अधिक मज़बूती से।"


feature-top