अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

feature-top

छत्तीसगढ़ में 4 नवंबर से विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत घर-घर गणना चरण की शुरुआत होने जा रही है। इस बीच कांग्रेस ने निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान की शुरुआत की है।

इसी को लेकर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में भी देश में दस बार एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) हो चुका है। यह निर्वाचन आयोग की नियमित प्रक्रिया है, इसमें किसी तरह की अनियमितता का सवाल ही नहीं उठता।

चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। उनका कहना था कि कांग्रेस का यह अभियान केवल राजनीतिक नौटंकी है, जिसका जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग ने 4 नवंबर से 9 दिसंबर तक विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा तय की है। इस दौरान पूरे राज्य में मतदाता सूची के घर-घर सत्यापन का कार्य किया जाएगा।


feature-top