सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों पर सुनवाई, 7 नवंबर को आएगा फैसला

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के मामले पर सुनवाई की। इस दौरान पश्चिम बंगाल और तेलंगाना को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव मौजूद रहे। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में फैसला 7 नवंबर को सुनाया जाएगा।

जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजनिया की तीन जजों की बेंच ने राज्यों की उपस्थिति दर्ज की।

केरल की ओर से मुख्य सचिव की जगह प्रधान सचिव मौजूद रहे, जिसे कोर्ट ने स्वीकार किया। वहीं, आंध्र प्रदेश की ओर से अनुपालन हलफनामा दाखिल न करने पर कोर्ट ने असंतोष जताया।


feature-top