दुर्ग : बाल संप्रेषण गृह से 03 नाबालिक फरार

feature-top

दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह से तीन नाबालिकों के फरार होने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने नाबालिकों की तलाश शुरू कर दी है। बाल संप्रेषण गृह और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इसके साथ ही फरार नाबालिकों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार बच्चों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को रवाना किया गया है।


feature-top