छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : चैतन्य बघेल की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई, ईडी को नोटिस जारी

feature-top

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी।

इससे पहले 31 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉय माल्य बागची की खंडपीठ ने ईडी को 10 दिन के भीतर काउंटर एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया था।

उस दौरान चैतन्य बघेल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और एन. हरिहरन ने पैरवी की थी, जबकि ईडी की ओर से एएसजी एस.वी. राजू उपस्थित रहे।


feature-top