धमतरी के कलेक्ट्रेट परिसर में युवक ने की आत्मदाह की कोशिश

feature-top

पुश्तैनी जमीन विवाद से परेशान युवक ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते उसे पकड़ लिया।

भखारा क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी देवेंद्र कुमार साहू शिकायत लेकर कलेक्टर जनदर्शन पहुंचा था। आरोप है कि पिता की मौत के बाद कोटवार ने जमीन दस्तावेजों में गड़बड़ी की है।

कार्रवाई न होने से नाराज युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने युवक को रुद्री थाना ले जाकर पूछताछ शुरू की है।


feature-top