रायपुर : फरार सूदखोर तोमर बंधुओं की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

feature-top

हाईकोर्ट ने फरार चल रहे सूदखोर हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। दोनों पिछले कई महीनों से फरार हैं, जिन पर रायपुर पुलिस ने इनाम घोषित किया है।

मामले में बचाव पक्ष की ओर से सतीश चंद वर्मा और शासन की ओर से डॉ. सौरभ कुमार पांडे ने पैरवी की। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।

हालांकि, रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर की पत्नियों शुभ्रा तोमर, भावना तोमर तथा रिश्तेदार दिव्यांश तोमर को अदालत ने जमानत प्रदान की है।


feature-top