- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- जुबीन गर्ग की हत्या हुई, एसआईटी 8 दिसंबर तक आरोपपत्र दाखिल करेगी: असम सीएम
जुबीन गर्ग की हत्या हुई, एसआईटी 8 दिसंबर तक आरोपपत्र दाखिल करेगी: असम सीएम
04 Nov 2025
, by: Babuaa Desk
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि गायक जुबीन गर्ग, जिनकी सितंबर में सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय मौत हो गई थी, की हत्या की गई थी। उन्होंने कहा कि असम पुलिस के आपराधिक जाँच विभाग (सीआईडी) का विशेष जाँच दल (एसआईटी), जो दिवंगत संगीतकार, फिल्म निर्माता और अभिनेता की मौत की जाँच कर रहा है, 8 दिसंबर तक अदालत में अपना आरोप पत्र दाखिल कर देगा।
सरमा ने तेजपुर में एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा, "मैं अब उनकी मौत को दुर्घटना नहीं कहूँगा। एसआईटी को 18 दिसंबर को गर्ग की हत्या के मामले में आरोप पत्र दाखिल करना है। मैंने उन्हें 8 दिसंबर तक का लक्ष्य दिया है। हम इस संबंध में हर तरह से तैयार हैं।"
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
