SIR को लेकर छत्तीसगढ़ BJP की बड़ी बैठक कल

feature-top

प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण (SIR) का कार्य आज से शुरू हो गया है। इस पृष्ठभूमि में छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन ने राज्य मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बुधवार, 5 नवंबर 2025 को एक बड़ी बैठक बुलायी है, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश उपस्थित रहेंगे।

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश के सभी मंत्री, विधायक, सांसद और प्रत्येक जिले के अध्यक्ष भाग लेंगे।

बैठक का मुख्य एजेंडा SIR से जुड़े नियम-कायदे और कानूनी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को देना है, ताकि जनता को सही मार्गदर्शन मिल सके और परीक्षण सुचारू ढंग से चल सके।


feature-top