बिलासपुर : सिम्स में जूनियर्स से रैगिंग, 25 छात्र हॉस्टल से निष्कासित

feature-top

बिलासपुर के सिम्स मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों से दुर्व्यवहार और धमकाने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रबंधन ने 25 छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है। यह सभी एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र हैं।

जूनियर विद्यार्थियों की शिकायत के बाद डीन डॉ. रमणेश मूर्ति ने एक्शन लेते हुए 21 अक्टूबर को छात्रावास प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई थी।

शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए समिति ने माना कि समय रहते सख्त कदम न उठाने पर बड़ी घटना हो सकती है। इसके बाद 25 छात्रों को 3 से 6 माह के लिए हॉस्टल से निष्कासित किया गया, जबकि एक छात्र पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया है।


feature-top