सुकमा में नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री ध्वस्त, DRG की बड़ी कार्रवाई

feature-top

सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी किरण चव्हाण के निर्देशन में चलाए जा रहे एंटी-नक्सल अभियान के तहत DRG टीम ने गोमगुड़ा के घने जंगल क्षेत्र में नक्सलियों की अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है।

टीम को सटीक खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री का पता लगाकर उसे ध्वस्त किया गया। मौके से 17 तैयार या निर्माणाधीन राइफलें, रॉकेट लॉन्चर, गन-पार्ट्स, हथियार बनाने के उपकरण और भारी मात्रा में मशीनें बरामद की गई हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह फैक्ट्री नक्सलियों की सशस्त्र गतिविधियों के लिए हथियार तैयार करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही थी, जिससे सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की साजिश थी।


feature-top