अम्बिकापुर : नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर एस.जे. हेल्थ केयर को कारण बताओ नोटिस

feature-top

अम्बिकापुर में नर्सिंग होम एक्ट के प्रावधानों का पालन नहीं करने पर एस.जे. हेल्थ केयर हॉस्पिटल के संचालक को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

अस्पताल प्रबंधन को तीन कार्य दिवसों में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देश पर की गई है।

30 अक्टूबर को राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें नर्सिंग होम एक्ट के मानकों, सुविधाओं और पंजीयन शर्तों के उल्लंघन की कई गंभीर कमियां पाई गईं।

प्रशासन ने इस कदम को जिले में निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य मानकों के पालन को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया है।


feature-top