महादेव ऐप केस का आरोपी रवि उप्पल लापता

feature-top

दिसंबर 2023 में महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार किया गया था। इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस पर उसके भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन कानूनी देरी के चलते 45 दिन बाद उसे रिहा कर दिया गया।

अब खबर है कि रवि उप्पल लापता हो गया है। न तो भारतीय एजेंसियों के पास और न ही यूएई अधिकारियों के पास उसके ठिकाने की कोई जानकारी है।

बताया जा रहा है कि वह किसी अज्ञात स्थान पर चला गया है। वहीं उसका साथी सौरभ चंद्राकर अभी भी दुबई की हिरासत में है।


feature-top