कर्नाटक : लोकतंत्र में भागीदारी के लिए छुट्टी दें, डीके शिवकुमार की नियोक्ताओं से अपील

feature-top

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बंगलूरू सहित पूरे राज्य की कंपनियों और नियोक्ताओं से अपील की है कि वे बिहार के कर्मचारियों को तीन दिन की सवैतनिक छुट्टी दें, ताकि वे अपने गृह राज्य जाकर मतदान कर सकें।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में बिहार के लोग कर्नाटक में काम करते हैं, और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी जरूरी है।

शिवकुमार के कार्यालय से जारी बयान में कंपनियों, ठेकेदारों, होटल और दुकानदारों से इस अपील का पालन करने की बात कही गई है। बिहार में दो चरणों में मतदान 6 और 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।


feature-top