बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा, पैसेंजर और मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर

feature-top

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में लालखदान के पास एक बड़ा रेल हादसा हो गया। हावड़ा रूट पर चल रही एक पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पैसेंजर ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। हादसे में कई यात्रियों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अब तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रेल प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए हैं। घटना के कारण हावड़ा रूट पर रेल यातायात प्रभावित हो गया है।


feature-top