महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव की घोषणा

feature-top

महाराष्ट्र में 246 नगर पालिका परिषदों और 42 नगर पंचायतों में 2 दिसंबर को मतदान होगा। इसकी जानकारी राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने दी है।

राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 246 नगरपरिषद में चुनाव होंगे। नगरपरिषद के अध्यक्ष का भी चुनाव होगा।

उन्होंने कहा कि आज महानगरपालिका,जिला परिषद के चुनाव की घोषणा नहीं होगी। वाघमारे ने कहा कि 147 नगरपंचायत में से 42 नगरपंचायत के लिए चुनाव होंगे। बाकी 105 नगर पंचायत का कार्यकाल अभी तक पूरा नहीं हुआ है।


feature-top