- Home
- टॉप न्यूज़
- हर उर्दू बोलने वाला पाकिस्तानी नहीं होता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
हर उर्दू बोलने वाला पाकिस्तानी नहीं होता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में टीएमसी ने आज मेगा रैली का आयोजन किया। इस रैली में ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने नेतृत्व किया।
इस रैली में सीएम ममता बनर्जी ने SIR के खिलाफ जनता को संबोधित किया। ममता ने कहा कि यह प्रक्रिया BJP द्वारा निर्देशित है, जो अल्पसंख्यकों और वैध मतदाताओं को बाहर करने का प्रयास है। उन्होंने अपील की कि कोई भी वैध नागरिक 'बाहरी' न ठहराया जाए।
रैली में बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि, 'मैं सबसे पहले अपने सभी धार्मिक नेताओं का धन्यवाद करना चाहती हूं, उन्होंने हमारे साथ हर कदम पर साथ दिया है।
बहुत सारे असंगठित फेरीवाले या प्रवासी मजदूर डरे हुए हैं। सिर्फ इसलिए कि वो बांग्ला बोलते हैं। क्या आप उन्हें देश से निकाल सकते हैं? जैसे हर उर्दू बोलने वाला पाकिस्तानी नहीं होता, वैसे ही सभी बांग्लाभाषी बांग्लादेशी नहीं होते।'
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
