2.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

feature-top

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2.5 करोड़ लोगों को घोर गरीबी से बाहर निकाला गया है।

दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है और जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

उन्होंने कहा कि 2014 में भारत दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, जो अब पांचवीं से चौथी और जल्द ही तीसरी स्थिति तक पहुंचने की दिशा में अग्रसर है। सीतारमण ने कहा, “भारत अपनी आर्थिक मजबूती के कारण आज अपने पैरों पर खड़ा है।”


feature-top