महाराष्ट्र : इस्लामपुर का नाम बदला

feature-top

महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सांगली जिले की इस्लामपुर तहसील का नाम अब ईश्वरपुर होगा। राज्य कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके बाद केंद्र सरकार की स्वीकृति भी मिल गई है।

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने एक्स पर पोस्ट कर कहा “ऐतिहासिक फैसला! इस्लामपुर का नाम अब ईश्वरपुर।

यह बदलाव स्थानीय नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग और भावनाओं का सम्मान है।”


feature-top