Update : बिलासपुर रेल हादसे में 11 यात्रियों की मौत, 20 घायल

feature-top

बिलासपुर स्टेशन के समीप मालगाड़ी और मेमू लोकल के डिरेलमेंट की घटना में अब तक 11 यात्रियों की मृत्यु तथा 20 यात्री घायल हुए हैं। रेल प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिए गए थे।

सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराकर समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

घायल यात्रियों का विवरण इस प्रकार है — 1. मथुरा भास्कर (55 वर्ष, स्त्री) 2. चौरा भास्कर (50 वर्ष, पुरुष) 3. शत्रुघ्न (50 वर्ष, पुरुष) 4. गीता देबनाथ (30 वर्ष, स्त्री) 5. मेहनिश खान (19 वर्ष, स्त्री) 6. संजू विश्वकर्मा (35 वर्ष, पुरुष) 7. सोनी यादव (25 वर्ष, स्त्री) 8. संतोष हंसराज (60 वर्ष, पुरुष) 9. रश्मि राज (34 वर्ष, स्त्री) 10. ऋषि यादव (2 वर्ष) 11. तुलाराम अग्रवाल (60 वर्ष, पुरुष) 12. अराधना निषाद (16 वर्ष, स्त्री) 13. मोहन शर्मा (29 वर्ष, पुरुष) 14. अंजूला सिंह (49 वर्ष, स्त्री) 15. शांता देवी गौतम (64 वर्ष, स्त्री) 16. प्रीतम कुमार (18 वर्ष, पुरुष) 17. शैलेश चंद्र (49 वर्ष, पुरुष) 18. अशोक कुमार दीक्षित (54 वर्ष, पुरुष) 19. नीरज देवांगन (53 वर्ष, पुरुष) 20. राजेंद्र मारुति बिसारे (60 वर्ष, पुरुष)

रेल प्रशासन द्वारा प्रत्येक घायल यात्री को त्वरित अनुग्रह सहायता के रूप में ₹50,000/- की अग्रिम राशि प्रदान की गई है।

वर्तमान में सभी घायलों का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में किया जा रहा है। रेल प्रशासन लगातार अस्पतालों से संपर्क बनाए हुए है और प्रत्येक प्रभावित यात्री को चिकित्सा, परिवहन तथा आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

वरिष्ठ रेल अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


feature-top