7 नवंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेगा ‘वंदे मातरम’, स्कूल-कॉलेजों में होगा सामूहिक गायन

feature-top

छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को एक विशेष आयोजन होने जा रहा है। इस दिन प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में एक साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया जाएगा। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।

राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में भव्य समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में संस्कृति विभाग चार चरणों में कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करेगा — पहला चरण 7 से 14 नवंबर 2025, दूसरा 19 से 26 जनवरी 2026, तीसरा 7 से 15 अगस्त 2026 और अंतिम चरण 1 से 7 नवंबर 2026 तक रहेगा।

7 नवंबर को सुबह 10 से 11 बजे के बीच छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक ही समय पर वंदे मातरम का गायन करेंगे। यह आयोजन राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का प्रतीक माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।


feature-top