महायुति एकजुट है, गठबंधन आगे भी जारी रहेगा : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

feature-top

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में आगामी निकाय चुनावों से पहले महायुति गठबंधन पूरी तरह एकजुट है।

उन्होंने कहा कि अगर पूर्व-चुनाव गठबंधन नहीं भी बन पाया, तो चुनाव के बाद महायुति जरूर साथ आएगी।

कोल्हापुर में पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा चुनावों की घोषणा हो चुकी है और हम पूरी तरह तैयार हैं।

महायुति के सभी नेता स्थानीय स्तर पर गठबंधन को लेकर फैसला करेंगे, लेकिन किसी भी परिस्थिति में तीनों दल भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राकांपा साथ रहेंगे।


feature-top