- Home
- टॉप न्यूज़
- बिहार : BJP विधायक ललन पासवान ने थामा RJD का दामन
बिहार : BJP विधायक ललन पासवान ने थामा RJD का दामन
06 Nov 2025
, by: Prakash
भागलपुर जिले की पीरपैंती विधानसभा सीट से मौजूदा बीजेपी विधायक ललन पासवान राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के सामने आरजेडी में शामिल हो गए। बीजेपी ने इस बार इनको टिकट नहीं दिया था जिस वजह से ये नाराज चल रहे थे।
पहले चरण के चुनाव से ठीक एक दिन पहले उन्होंने पाला बदल लिया है। 2020 के विधानसभा चुनाव में लालू यादव ने इन्हीं ललन पासवान को फोन करके राजद का साथ देने को कहा था, ललन पासवान और लालू यादव की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था और जब सुशील मोदी को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों की बातें सार्वजनिक कर दी थी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
