- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर रेल हादसे के लिए केंद्र व राज्य सरकारें जिम्मेदार : PCC अध्यक्ष दीपक बैज
बिलासपुर रेल हादसे के लिए केंद्र व राज्य सरकारें जिम्मेदार : PCC अध्यक्ष दीपक बैज
बिलासपुर रेल हादसे के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज रेलवे अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हादसे में घायल यात्रियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और इलाज की स्थिति को लेकर डॉक्टरों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अफसरों से घटना से जुड़ी जानकारी भी ली।
मीडिया से बातचीत में दीपक बैज ने कहा कि रेल हादसे के जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को फेल बताया और कहा कि अगर दोनों सरकारें समय पर ध्यान देतीं, तो ऐसी दुर्घटना नहीं होती। बैज ने कहा कि रेल हादसे में हुई मौतों की जिम्मेदारी केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों की है।
डिप्टी सीएम अरुण साव के बयान पर पलटवार करते हुए दीपक बैज ने कहा कि वे राजनीति करने नहीं आए हैं, बल्कि सवाल ये है कि 11 लोगों की जान जाने का जिम्मेदार कौन है। उन्होंने कहा कि कोयला गाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है और यात्री ट्रेनों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।
बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश को सबसे अधिक राजस्व देने वाला रेलवे जोन है, लेकिन यहां सुरक्षा के मानक कमजोर हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपए और घायलों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
