नेपाल के नौ वाम दलों ने किया गठबंधन

feature-top

नेपाल के नौ वाम दलों ने विलय कर नई पार्टी का गठन किया। इसमें नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत समाजवादी) जैसे दल शामिल हैं। यह कदम पांच मार्च को होने वाले आम चुनाव से पहले उठाया गया है।

यह गठबंधन देश में भ्रष्टाचार, वंशवाद और राजनीतिक अशांति के खिलाफ हाल ही में युवा नेतृत्व वाले जेन-जेड प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

नई एकीकृत पार्टी का नाम नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी रखा गया है और इसका चुनाव चिह्न पांच-सितारा होगा।


feature-top