बांग्लादेश ने जाकिर नाइक के प्रवेश पर लगाई रोक

feature-top

भारत से भगोड़ा घोषित कट्टरपंथी जाकिर नाइक को अब बांग्लादेश में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। भारत के कड़े विरोध के बाद बांग्लादेश सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।

दरअसल, बांग्लादेश की सरकार इस महीने के आखिर में 28 और 29 नवंबर को ढाका में जाकिर नाइक के लिए एक बड़े कार्यक्रम की तैयारी कर रही थी।

लेकिन भारत की आपत्ति के बाद प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस ने इस योजना को रद्द कर दिया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कहा था कि अगर जाकिर नाइक बांग्लादेश आता है, तो भारत उसके प्रत्यर्पण की उम्मीद करेगा।

इस चेतावनी के बाद बांग्लादेश सरकार ने जाकिर नाइक की एंट्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।


feature-top