मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने शुरू की नई सुविधा

feature-top

मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण को लेकर फैल रहे भ्रम के बीच चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए नई ऑनलाइन सेवा शुरू की है। अब मतदाता सिर्फ एक संदेश भेजकर अपने क्षेत्र के बीएलओ से सीधे बात कर सकेंगे।

इस सेवा का नाम है “बुक-ए-काल विद बीएलओ”, जो ईसीआईनेट ऐप पर उपलब्ध है। सेवा के तहत संदेश भेजने के बाद बीएलओ खुद मतदाता को फोन कर उनकी शंकाओं और सवालों का समाधान करेंगे।

इसके साथ ही आयोग ने टोल-फ्री हेल्पलाइन 1950 को भी अपग्रेड किया है। अब कोई भी नागरिक एसटीडी कोड के साथ 1950 डायल कर चुनाव संबंधी मदद प्राप्त कर सकता है।


feature-top