- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- दिल्ली की वायु गुणवत्ता में गिरावट, कई इलाकों में AQI 'बेहद खराब' दर्ज
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में गिरावट, कई इलाकों में AQI 'बेहद खराब' दर्ज
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 271 तक पहुंच गया, जिससे यह “खराब” श्रेणी में आ गया।
जहाँगीरपुरी में AQI 284 दर्ज किया गया, जबकि ITO में यह 295 तक पहुँच गया। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में धुंध की मोटी चादर छाई रही।मुंडका में 305 AQI के साथ वायु गुणवत्ता "बेहद खराब" दर्ज की गई, और रोहिणी में 296 दर्ज की गई। उत्तरी दिल्ली के नरेला में 302 AQI दर्ज किया गया।
पड़ोसी एनसीआर क्षेत्र में, नोएडा के सेक्टर 62 में सुबह 5 बजे AQI 215 दर्ज किया गया, जबकि गाजियाबाद के संजय नगर में 265 दर्ज किया गया।
CPCB के अनुसार, 0-50 AQI होने पर वायु गुणवत्ता को "अच्छा" माना जाता है, 51-100 के बीच "संतोषजनक", 101-200 के बीच "मध्यम", 201-300 के बीच "खराब", 301-400 के बीच "बहुत खराब" और 400 से अधिक होने पर "गंभीर" माना जाता है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
