अंबिकापुर में 25 लाख की चोरी

feature-top

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के गुदरी चौक स्थित गोलू मोबाइल दुकान में देर रात चोरी की बड़ी वारदात हुई। शातिर चोरों ने दुकान की पिछली दीवार में सेंध लगाई और अंदर घुसकर करीब 25 लाख रुपये के मोबाइल फोन और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

सूचना पर कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉड ने भी आसपास के इलाके में सुराग तलाशे। यह चोरी कोतवाली नाके के पास हुई दूसरी बड़ी वारदात है, जिससे व्यापारी वर्ग में दहशत है। गुस्साए व्यापारियों ने रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और लोकल मुखबिरों की मदद से जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।


feature-top