खैरागढ़ में 17 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

feature-top

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रही 17 लाख रुपए की इनामी हार्डकोर महिला नक्सली कमला सोड़ी उर्फ उंगी उर्फ तरूणा (आयु 30 वर्ष) ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 के तहत किया गया यह आत्मसमर्पण नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

कमला सोड़ी वर्ष 2011 से प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़ी हुई थी। वह माड़ डिवीजन तथा बस्तर एमएमसी (मध्य प्रदेश–महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़) जोन में सक्रिय रही।

 कमला सोड़ी एमएमसी जोन प्रभारी रामदर की टीम की प्रमुख सदस्य के रूप में काम करती थी और इस दौरान कई हिंसक वारदातों एवं पुलिस बलों पर हमलों की योजनाओं में उसकी अहम भूमिका रही है।


feature-top